Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में 14वीं प्रादेशिक जनपदीय एवं वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ 16 दिसंबर को भल्ला स्टेडियम में हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ निवेदिता कुकरेती ने किया। कार्यक्रम में आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर बैंड की मधुर धुन के बीच प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद जनपद एवं वाहिनी की टीमों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।मेजबान टीम के कप्तान द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई।मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन,टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में आयोजित यह प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी,जिसमें जनपद एवं वाहिनी की कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेजबान हरिद्वार और चमोली जनपद की टीमों के बीच खेला जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के प्रतिदिन के परिणाम अलग से जारी किए जाएंगे।
आज के नतीजे
1-हरिद्वार vs चमोली-हरिद्वार 7 विकेट से विजयी
2-उत्तरकाशी vs आईआरबी 2-आईआरबी 8 विकेट से विजयी
3-चंपावत vs ग्रुप-चंपावत 131 रन से विजयी
4-अल्मोड़ा vs बागेश्वर-बागेश्वर 4 विकेट से विजयी
5-रुद्रप्रयाग vs पौड़ी-पौड़ी 6 विकेट से विजयी
6-पीएसी vs पिथौरागढ़-पिथौरागढ़ 7 विकेट से विजयी
7-आईआरबी 1 vs एसडीआरएफ-एसडीआरएफ 10 विकेट से विजयी
8-टिहरी vs उधम सिंह नगर-टिहरी 7 विकेट से विजयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp