प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद औली में शीतकालीन खेलों और आगामी नववर्ष 2026 के अवसर पर सुरक्षा तैयारियों को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और आईटीबीपी ने समन्वय बैठक की। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड में सर्दियों के पर्यटन,साहसिक खेलों और हिमालयी क्षेत्रों की संभावनाओं की सराहना करते हुए देशवासियों से औली सहित उत्तराखंड भ्रमण का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विंटर गेम्स का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के इस आह्वान के बाद पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने औली में आईजी आईटीबीपी अखिलेश रावत से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में शीतकालीन खेलों और नववर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था,ट्रैफिक नियंत्रण,और पुलिस-आईटीबीपी समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट नानक चंद ठाकुर,डिप्टी कमांडेंट रंजन दास,डिप्टी कमांडेंट इन्द्रजीत और प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत भी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस बल की तैनाती,पर्यटकों की सहायता हेतु संयुक्त रणनीति और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उपरांत एसपी चमोली ने कोतवाली ज्योतिर्मठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर के कार्यालय भवन,मालखाना,भोजनालय और पुलिसकर्मियों के आवासीय भवनों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने और ड्यूटी पर तैनात जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र रावत,उपनिरीक्षक अनिल बिंजोला और अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र उपस्थित रहे।
Spread the love