प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में चेतक पुलिस कर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए गंगनहर में डूब रहे एक युवक की जान बचाई। घटना 16 दिसंबर 2025 की है,जब जग्गू घाट ज्वालापुर के पास गंगनहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ज्वालापुर चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गंगनहर से बाहर निकालकर सुरक्षित कोतवाली ज्वालापुर लाया गया।पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था और अपना सही नाम व पता बताने में असमर्थ था। पुलिस ने उसे भोजन उपलब्ध कराकर विश्वास में लिया और उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद युवक द्वारा बताए गए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित किया गया। मोबाइल पर संपर्क करने पर परिजनों ने बताया कि युवक नीरज रावत है,जो मेरठ के एक अस्पताल में मेडिकल लाइन में कार्य करता था। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण वह 13 दिसंबर 2025 को मेरठ स्थित घर से बिना बताए निकल गया था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे और उसके फोटो के पंपलेट भी विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे।जानकारी की पुष्टि होने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया और युवक को सकुशल उनके सुपुर्द किया।अपने पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई व मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम,उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार वरीय उप निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर,कांस्टेबल 1175 मनोज डोभाल,कांस्टेबल 1449 दीपक चौहान,कांस्टेबल 876 अंकित कवि,इस पूरी कार्रवाई में चेतक पुलिस कर्मियों की सजगता और सूझबूझ से एक परिवार को उसका खोया सदस्य वापस मिल सका।
Spread the love