Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 15 दिसंबर 2025 को चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान नदी रफ्ता पुल के पास सुमन नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ निवासी नई जामा मस्जिद सलेमपुर,कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सलेमपुर क्षेत्र से खरीदकर छोटी-छोटी मात्रा में नशा करने वालों को बेचता था।कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, उप निरीक्षक अर्जुन कुमार,कांस्टेबल महेंद्र तोमर,कांस्टेबल जयदेव और कांस्टेबल दीपक रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp