प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।गोपेश्वर जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फायर सर्विस विभाग द्वारा गोपेश्वर,मण्डल एवं चोपता क्षेत्र में होटल,लॉज,कैफे और होमस्टे का सघन फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 को प्रभारी फायर सर्विस गोपेश्वर राजीव सिंह के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने यम्मी कैफे एंड रेस्टोरेंट,मॉम्स कैफे,फूड जंक्शन,अल्का लॉज गोपेश्वर,ईट एंड मीट रेस्टोरेंट,गढ़वाल रेस्टोरेंट,न्यू मोनाल लॉज,प्रगति बैंक्वेट हॉल,मून ड्रॉप कैफे चोपता,हिमरब रिजॉर्ट,हार्दिक रिजॉर्ट,गुरु कृपा पैलेस एंड रेस्टोरेंट,मैट्रो होमस्टे मण्डल तथा धरोहर होमस्टे रेस्टोरेंट मण्डल में फायर सेफ्टी मानकों की गहन जांच की। टीम द्वारा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति,विद्युत सुरक्षा,गैस सिलेंडरों का सुरक्षित उपयोग,आपातकालीन निकास मार्ग और आग से बचाव के उपायों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को फायर सेफ्टी मानकों का सख्ती से पालन करने,सभी उपकरणों को चालू अवस्था में रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। फायर सुरक्षा में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। फायर सर्विस विभाग ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य जनसुरक्षा सुनिश्चित करना और आगजनी जैसी घटनाओं को पहले ही रोकना है।जनपद में इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Spread the love
प्रदीप कुमार गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।गोपेश्वर जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फायर सर्विस विभाग द्वारा गोपेश्वर,मण्डल एवं चोपता क्षेत्र में होटल,लॉज,कैफे और होमस्टे का सघन फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 को प्रभारी फायर सर्विस गोपेश्वर राजीव सिंह के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने यम्मी कैफे एंड रेस्टोरेंट,मॉम्स कैफे,फूड जंक्शन,अल्का लॉज गोपेश्वर,ईट एंड मीट रेस्टोरेंट,गढ़वाल रेस्टोरेंट,न्यू मोनाल लॉज,प्रगति बैंक्वेट हॉल,मून ड्रॉप कैफे चोपता,हिमरब रिजॉर्ट,हार्दिक रिजॉर्ट,गुरु कृपा पैलेस एंड रेस्टोरेंट,मैट्रो होमस्टे मण्डल तथा धरोहर होमस्टे रेस्टोरेंट मण्डल में फायर सेफ्टी मानकों की गहन जांच की। टीम द्वारा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति,विद्युत सुरक्षा,गैस सिलेंडरों का सुरक्षित उपयोग,आपातकालीन निकास मार्ग और आग से बचाव के उपायों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को फायर सेफ्टी मानकों का सख्ती से पालन करने,सभी उपकरणों को चालू अवस्था में रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। फायर सुरक्षा में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। फायर सर्विस विभाग ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य जनसुरक्षा सुनिश्चित करना और आगजनी जैसी घटनाओं को पहले ही रोकना है।जनपद में इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।