Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन हेतु विकासभवन सभागार हरिद्वार में बैठक आहुत की गयी। उक्त बैठक में सांसद खेल महोत्सव 2025 का जिला स्तर खेल आयोजन योगस्थली खेल परिसर,स्पोर्ट्स स्टेडियम,रोशनाबाद,हरिद्वार में दिनांक 23 से 25 दिसम्बर,2025 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें फुटबॉल,वालीबॉल,रस्साकसी,पिट्टू,कबड्डी,दौड (100मी.एवं 400 मी.),खो-खो,कुर्सी दौड़ व चम्मच दौड़ का आयोजन किया जायेगा।दिनांक 25 दिसंबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा खिलाडियों को वर्चुअल सम्बोधित किया जायेगा। विजेता एवं उप-विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किये जायेंगें। इस बैठक में मदन कौशिक,विधायक हरिद्वार आदेश चौहान,विधायक रानीपुर,किरन जैसल,महापौर न.निगम हरि.आशुतोष शर्मा,जिलाध्यक्ष भा.ज.पा.हरिद्वार,डाॅ.मधू सिंह,जिलाध्यक्ष भा.ज.पा.रुड़की,विमल,पूर्व राज्य मंत्री,भा.ज.पा.डाॅ.ललित नारायण मिश्र,मुख्य विकास अधि.हरि.आशुतोष भण्डारी,मु.शिक्षा अधि.हरि.रती लाल शाह,जि.सूचना अधि.हरि.प्रमोद चन्द्र पाण्डेय,जि.यु.क.एवं प्रारद अधि.हरि.शबाली गुरूंग,जि.क्री.अधि.हरि.एवं प्रदीप कुमार,उप क्रीड़ा अधि.हरि.आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp