Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज दूसरे दिन विकास खंड भगवानपुर न्याय पंचायत नौकराग्रांट के पंचायत भवन में सयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार  कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर। जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 35 शिकायतें दर्ज कराई गई,जिसमें से 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। बहुउद्वेशीय शिविर में सयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शिविर के माध्यम से जिन शिकायतों का निराकरण नहीं हो पाया है,उन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जो मनसा है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार पर ही उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं सुविधा उन्हीं के द्वार पर उपलब्ध हो सके। इस शिविर में ग्राम प्रधान भारती कौर,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पवन राठौर,सामाजिक कार्यकर्ता कमलजीत सिंह,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,नोडल अधिकारी/सेवाजन अधिकारी उत्तम सिंह,तहसीलदार भगवानपुर दयाराम सहित संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्ध कराई गई सुविधा। राजस्व विभाग द्वारा 18 लोगों का आय/जाति स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 16 के मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए। पंचायत राज विभाग द्वारा 4 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र परिवार रजिस्टर में संशोधन किया गया,कृषि विभाग द्वारा 17 लोगों को उद्यान कार्ड एवं बीज पौध वितरण किया गया,समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 लोगों का पेंशन प्रकरण सत्यापन किया गया,बाल विकास विभाग द्वारा 7 लोगों को प्रधानमंत्री मातृत्व बंधन योजना की जानकारी दी गई,श्रम विभाग द्वारा 10 लोगों के श्रमिक कार्ड नवीनीकरण/पंजीकरण कराया गया,आयुष विभाग द्वारा 21 लोगों को स्वास्थ्य परिक्षण एवं दवा वितरण किया गया,पशु पालन,डेयरी,मत्स्य विभाग द्वारा 21 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई,विद्युत विभाग द्वारा 1 व्यक्ति का लाईन हटाने का प्राक्कलन तैयार किया गया,आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपस्थित जनसमूह को भू देव ऐप के बारे में जानकारी दी गई साथ ही 42 लोगों को भू देव ऐप डाउनलोड कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp