Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने एसएसबी भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में शामिल कराने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को मध्य प्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना 22 अप्रैल 2024 की है,जब केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित भर्ती परीक्षा को लेकर कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा फर्जी दस्तावेज,फोटो और अंगुली निशान का उपयोग कर स्वयं को अभ्यर्थी बताकर परीक्षा में धोखाधड़ी की गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में तीन लोग शामिल थे,जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे विभिन्न परीक्षाओं में गलत तरीके से शामिल होते रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई में दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था,जबकि तीसरा अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने फरार अभियुक्त को अम्बाह क्षेत्र,मुरैना से गिरफ्तार किया। आवश्यक अनुमति प्राप्त कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पौड़ी पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।पुलिस टीम,उप निरीक्षक विजय सैलानी चौकी प्रभारी कलियासौड़,मुख्य आरक्षी जयप्रका सीआईयू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp