प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कनखल पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस पर क्षेत्र में चेकिंग तेज की गई।चेकिंग के दौरान 17 दिसंबर 2025 को कनखल थाना क्षेत्र के माकतृसदन गोपाल बस्ती वाली रोड,जगजीतपुर से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोपाल पुत्र राजेंद्र,निवासी ग्राम तुगलपुर,थाना खानपुर,हाल निवासी शनिदेव चौक,जगजीतपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना में था,लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित वारदात टल गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना कनखल में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम की तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी,हेड कांस्टेबल जसबीर चौहान और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कनखल पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस पर क्षेत्र में चेकिंग तेज की गई।चेकिंग के दौरान 17 दिसंबर 2025 को कनखल थाना क्षेत्र के माकतृसदन गोपाल बस्ती वाली रोड,जगजीतपुर से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोपाल पुत्र राजेंद्र,निवासी ग्राम तुगलपुर,थाना खानपुर,हाल निवासी शनिदेव चौक,जगजीतपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना में था,लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित वारदात टल गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना कनखल में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम की तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी,हेड कांस्टेबल जसबीर चौहान और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।