Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कनखल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बैरागी कैंप क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा मौके से 35 पाउच पैट्रा ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू पुत्र सुभाष निवासी कुम्हारगढा थाना कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp