प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर 18 दिसंबर 2024 को पौड़ी जनपद के सभी थाना परिसरों में विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना रहा। गोष्ठियों के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े नागरिकों की सामाजिक, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी समस्याएं सुनी गईं।थाना प्रभारियों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का विधिसम्मत तरीके से और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को कानून द्वारा दिए गए अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जारी जागरूकता पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। इन पुस्तिकाओं के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों,आयोग की भूमिका और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस और संबंधित विभागों से संपर्क करें। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में सभी समुदायों की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है।सामाजिक समरसता,आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। गोष्ठियों में स्थानीय गणमान्य नागरिक,अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love