Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत बीते 16 दिसंबर से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर आगामी 30 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को उक्त आयोजित शिविरों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।आगामी 20 दिसंबर (शनिवार) को विकासखंड अगस्त्यमुनि की दो न्याय पंचायतों जबकि ऊखीमठ विकासखंड की एक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की सफलता के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। 20 दिसंबर को मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जूनियर हाई स्कूल फलई में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा विकासखंड ऊखीमठ की न्याय पंचायत मनसूना के राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज मनसूना में उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला तथा विकास खंड अगस्त्यमुनि की न्याय पंचायत चोपड़ा (राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज) में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रातः 11 बजे से आयोजित होंगे।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही न्याय पंचायत हेतु नोडल अधिकारी नामित किए हैं।शनिवार (20 दिसंबर) को आयोजित कैंप (शिविर) के सफल संपादन के दृष्टिगत न्याय पंचायत नाकोट अगस्त्यमुनि के लिए जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर,मनसूना के लिए जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ.दीपा तिलारा तथा चोपड़ा के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आशीष रावत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp