प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।नाबालिग और महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग एक वर्ष से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गुमशुदा नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामला कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का है,जहां एक निवासी द्वारा शिकायत दी गई थी कि मोहम्मद अब्बास नामक व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा अभियोग दर्ज किया गया था,लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर प्रवृत्ति का है। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने अपने परिजनों के माध्यम से यह अफवाह फैलाई कि वह नौकरी के लिए दुबई जा रहा है और देहरादून से फ्लाइट पकड़कर विदेश चला गया है। परिजनों की इस जानकारी के चलते आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार निगरानी रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और कई टीमों का गठन किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हैदराबाद में रह रहा है। पुलिस टीम ने हैदराबाद में डेरा डालकर उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मंगलौर लौटने की फिराक में है।सूचना मिलते ही 17 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अब्बास पुत्र अली अब्बास,निवासी टाण्ड भन्हेड़ा,कोतवाली मंगलौर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली,अपर उप निरीक्षक ललिता,कांस्टेबल रविन्द्र,विनोद वर्तवाल और एसओजी के कांस्टेबल वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंगलौर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नाबालिगों से जुड़े अपराधों के प्रति सख्त संदेश गया है और आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
Spread the love
प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।नाबालिग और महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग एक वर्ष से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गुमशुदा नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामला कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का है,जहां एक निवासी द्वारा शिकायत दी गई थी कि मोहम्मद अब्बास नामक व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा अभियोग दर्ज किया गया था,लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर प्रवृत्ति का है। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने अपने परिजनों के माध्यम से यह अफवाह फैलाई कि वह नौकरी के लिए दुबई जा रहा है और देहरादून से फ्लाइट पकड़कर विदेश चला गया है। परिजनों की इस जानकारी के चलते आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार निगरानी रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और कई टीमों का गठन किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हैदराबाद में रह रहा है। पुलिस टीम ने हैदराबाद में डेरा डालकर उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मंगलौर लौटने की फिराक में है।सूचना मिलते ही 17 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अब्बास पुत्र अली अब्बास,निवासी टाण्ड भन्हेड़ा,कोतवाली मंगलौर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली,अपर उप निरीक्षक ललिता,कांस्टेबल रविन्द्र,विनोद वर्तवाल और एसओजी के कांस्टेबल वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंगलौर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नाबालिगों से जुड़े अपराधों के प्रति सख्त संदेश गया है और आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।