Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड में धार्मिक भेष धारण कर आमजन को गुमराह करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत रुड़की पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में 18 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने 11 ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा,जो बाबा का भेष धारण कर जादू-टोना और भीख मांगने के नाम पर लोगों से धनराशि वसूल रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इन गतिविधियों से स्थानीय लोगों और यात्रियों में आक्रोश फैलने की संभावना बन रही थी,जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस ने सभी 11 बहरूपी बाबाओं को हिरासत में लेकर बीएनएसएस के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी लगातार नजर रखी जाएगी। पकड़े गए व्यक्तियों में गणेश,नौशाद,श्रवण उर्फ मांगा,जितेंद्र, अरविंद,सोहेल,रोहित,पंगनाथ, कलम नाथ,मुकेश और छोटेलाल शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से आकर रुड़की क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इस कार्रवाई में वरीय उपनिरीक्षक मनोज गैरोला,हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार,कांस्टेबल रंग मोहन और कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे। रुड़की पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ठगी,अंधविश्वास या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp