प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर 18 दिसंबर 2025 को कोतवाली रुड़की परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम एवं सिख समुदाय के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया तथा सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफी कर अल्पसंख्यक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी इंटरमीडिएट छात्रा कुमारी नरगिस,निवासी रामपुर रुड़की को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित समुदाय के सदस्यों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर 18 दिसंबर 2025 को कोतवाली रुड़की परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम एवं सिख समुदाय के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया तथा सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम से संबंधित फोटोग्राफी कर अल्पसंख्यक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी इंटरमीडिएट छात्रा कुमारी नरगिस,निवासी रामपुर रुड़की को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित समुदाय के सदस्यों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।