Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर 18 दिसंबर 2025 को थाना सिडकुल परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम एवं सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया तथा सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। आयोजन से संबंधित फोटोग्राफी कर अल्पसंख्यक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई।बैठक में उपस्थित समुदाय के सदस्यों ने विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर इस तरह के आयोजन और समस्याओं के समाधान के प्रयासों के लिए थाना सिडकुल पुलिस की सराहना की। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद बनाए रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp