प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य और अन्य प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान समुदाय के सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका समाधान करने के प्रयास किए गए। साथ ही,उपस्थित लोगों को संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 के तहत शैक्षणिक और सांस्कृतिक अधिकारों तथा कानूनी संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों को सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की तत्परता,संवेदनशीलता और जनहित में किए गए प्रयासों की सभी ने सराहना की। गोष्ठी के माध्यम से समुदाय को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया,जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग मजबूत हुआ।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य और अन्य प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान समुदाय के सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका समाधान करने के प्रयास किए गए। साथ ही,उपस्थित लोगों को संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 के तहत शैक्षणिक और सांस्कृतिक अधिकारों तथा कानूनी संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों को सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की तत्परता,संवेदनशीलता और जनहित में किए गए प्रयासों की सभी ने सराहना की। गोष्ठी के माध्यम से समुदाय को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया,जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग मजबूत हुआ।