Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर का सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर निशा यादव ने कोतवाली रानीपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण (01 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक) किया। निरीक्षण के दौरान थाने के कार्यालय,मालखाना,भौजनालय बैरक,आंगतुक कक्ष,महिला हेल्प डेस्क कार्यालय,CCTNS कार्यालय और थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों की व्यवस्थित जाँच की गई। एएसपी ने थाने के असलहा और आपदा प्रबंधन उपकरणों का भौतिक निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से उनके उपयोग और रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही सरकारी संपत्ति की सूची से मिलान करने और अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर ई-बीट को अद्यतन करने,लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के उपरांत अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर थाना परिसर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई तथा संबंधित पुस्तिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम एवं निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,वरीय उपनिरीक्षक नितिन चौहान,चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत,अन्य उपनिरीक्षक गण तथा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल थाने पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp