प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए नियमित गस्त और चेकिंग अभियान के तहत दो संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लक्सर थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे,लेकिन पुलिस की सतर्कता से उन्हें समय रहते पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी सरफराज निवासी किला मोहल्ला लढौरा और जफर निवासी पठान चौक लढौरा हैं। उनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए गए।दोनों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में लक्सर पुलिस टीम के कांस्टेबल अजीत तोमर,कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह,कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल सुरेश चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
