Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की है।लक्सर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 15 मोबाइल फोन रिकवर किए,जिनकी अनुमानित कुल कीमत दो लाख बीस हजार रुपये है। बरामद मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से प्राप्त किए गए और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों ने अपने खोए हुए उपकरण पुनः प्राप्त होने पर पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की। कोतवाली लक्सर पुलिस टीम ने इस सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई,जिसमें हेड कांस्टेबल विनोद कुण्डलिया,हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र चौहान और कांस्टेबल टीकम चौहान शामिल थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराएं,ताकि समय पर मोबाइल रिकवर किया जा सके और नागरिकों को सुविधा प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp