Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।सिडकुल क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। सिडकुल पुलिस ने 17 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए 50 पाउच देशी शराब के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र के महिंद्रा चौक स्टेडियम के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव निवासी गढ़ मीरपुर,रानीपुर के रूप में हुई है,जो वर्तमान में ऐल्प्स कॉलोनी रोशनाबाद सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस कार्रवाई में सिडकुल थाना पुलिस की टीम शामिल रही,जिसमें कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp