प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रेनबो पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भारतीय सशस्त्र बलों में चयन प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र ध्रुव नेगी का चयन भारतीय सेना के टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस–54) के अंतर्गत जेंटलमैन कैडेट के रूप में हुआ है,जबकि उदित शर्मा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी,पुणे में चयन प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ध्रुव नेगी अब भारतीय सेना के प्रतिष्ठित चार वर्षीय बीटेक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत वे लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करेंगे। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। इसी क्रम में विद्यालय के एक अन्य मेधावी छात्र उदित शर्मा का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी,पुणे में हुआ है। एनडीए में चयन को देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित उपलब्धियों में गिना जाता है। उदित शर्मा की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत,आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।विद्यालय प्रशासन का कहना है कि दोनों विद्यार्थियों की यह सफलता रेनबो पब्लिक स्कूल के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण,अनुशासित शिक्षण पद्धति और सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देता रहा है,जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। ध्रुव नेगी और उदित शर्मा की उपलब्धियां विद्यालय के वर्तमान और भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि स्पष्ट लक्ष्य,कठोर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।रेनबो पब्लिक स्कूल परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और देशसेवा के मार्ग पर उनके सफल एवं सम्मानित जीवन की अपेक्षा व्यक्त की है।
Spread the love