प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना कोटद्वार क्षेत्र के देवरामपुर में रामलीला आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।सूचना पर रात्रि अधिकारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि देवरामपुर क्षेत्र के कुछ लोग एक दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मोटाढाक मल्ला में रामलीला देखने गए थे,जहां उनका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। उक्त घटना से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस पूछताछ के लिए ला रही थी,उसी दौरान देवरामपुर क्षेत्र के कुछ महिला एवं पुरुषों द्वारा पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या के तहत कविता सहित कुल 22 नामजद और 10–15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा 23 अक्टूबर 2025 को इस मामले में संलिप्त 14 अभियुक्तों (10 महिलाएं और 4 पुरुष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शेष अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे।सरकारी कार्य के दौरान पुलिस से अभद्रता की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सुरागरसी,पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए फरार अभियुक्तों की तलाश तेज की।इसी क्रम में पुलिस टीम ने अभियोग में संलिप्त फरार अभियुक्त प्रियांशु,कैलाश और जितेन्द्र को 17 और 18 दिसंबर 2025 को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है जिनकी पुलिस पर हमले में प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण,प्रियांशु (उम्र 18 वर्ष),पुत्र मुरारी सिंह,निवासी पातीराम कॉलोनी,कोटद्वार कैलाश (उम्र 41 वर्ष),पुत्र श्यामलाल,निवासी देवरामपुर,कोटद्वार जितेन्द्र उर्फ भालू, पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल,निवासी देवरामपुर,कोटद्वार,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी,आरक्षी सतीश शर्मा,आरक्षी अनुज वर्मा,पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना कोटद्वार क्षेत्र के देवरामपुर में रामलीला आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।सूचना पर रात्रि अधिकारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि देवरामपुर क्षेत्र के कुछ लोग एक दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मोटाढाक मल्ला में रामलीला देखने गए थे,जहां उनका दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। उक्त घटना से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस पूछताछ के लिए ला रही थी,उसी दौरान देवरामपुर क्षेत्र के कुछ महिला एवं पुरुषों द्वारा पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा संख्या के तहत कविता सहित कुल 22 नामजद और 10–15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा 23 अक्टूबर 2025 को इस मामले में संलिप्त 14 अभियुक्तों (10 महिलाएं और 4 पुरुष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शेष अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे।सरकारी कार्य के दौरान पुलिस से अभद्रता की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सुरागरसी,पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए फरार अभियुक्तों की तलाश तेज की।इसी क्रम में पुलिस टीम ने अभियोग में संलिप्त फरार अभियुक्त प्रियांशु,कैलाश और जितेन्द्र को 17 और 18 दिसंबर 2025 को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है जिनकी पुलिस पर हमले में प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण,प्रियांशु (उम्र 18 वर्ष),पुत्र मुरारी सिंह,निवासी पातीराम कॉलोनी,कोटद्वार कैलाश (उम्र 41 वर्ष),पुत्र श्यामलाल,निवासी देवरामपुर,कोटद्वार जितेन्द्र उर्फ भालू, पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल,निवासी देवरामपुर,कोटद्वार,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी,आरक्षी सतीश शर्मा,आरक्षी अनुज वर्मा,पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।