प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के गंभीर मामले में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी अपराधी को पौड़ी पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था,लेकिन सतर्क निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।घटना 16 अगस्त 2025 की है,जब यमकेश्वर क्षेत्र की एक स्थानीय महिला ने थाना यमकेश्वर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया था कि ग्राम किमसार निवासी संदीप बिष्ट,जो पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुका है,ने उसके साथ मारपीट की,अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौच करते हुए कपड़े फाड़ दिए। शिकायत के आधार पर थाना यमकेश्वर में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किया गया,लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर बना रहा। आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए और उस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित किया गया। निर्देशों के अनुपालन में थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गोपनीय सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपी की लगातार तलाश की।कड़ी मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी संदीप बिष्ट को पुणे,महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।अभियुक्त विवरण,संदीप बिष्ट,उम्र 40 वर्ष,पुत्र प्रीतम सिंह,निवासी ग्राम किमसार,थाना व तहसील यमकेश्वर,जनपद पौड़ी। पुलिस टीम,महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी,मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह,आरक्षी लोकेश गिरी,पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर ऐसे अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेंगे।
Spread the love