Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित जिला सेक्टर,राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के साथ-साथ बीस सूत्री कार्यक्रम की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अब तक की प्रगति,किए गए व्यय,शेष बजट तथा आगामी कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि वित्तीय प्रगति को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट के अनुरूप व्यय की गति बढ़ाई जाए तथा अवशेष धनराशि का योजनाबद्ध एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए,जिससे विकास कार्य समय पर पूर्ण हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि विभाग शीघ्र बीजक तैयार कर कोषागार में भुगतान के लिए प्रस्तुत करें,ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।उन्होंने विभागों के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से न केवल वित्तीय प्रगति सुनिश्चित होगी,बल्कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँच सकेगा।बैठक में लोक निर्माण विभाग,सिंचाई विभाग,ग्रामीण निर्माण विभाग,कृषि,उद्योग,स्वास्थ्य,शिक्षा,आयुर्वेद,पर्यटन,मत्स्य, समाज कल्याण,युवा कल्याण,सहित विभिन्न विभागों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश,अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी,मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा,जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp