प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद किया। घटना 18 दिसंबर 2025 की रात्रि की है,जब कोतवाली रानीपुर पुलिस विष्णुलोक जाने वाले मार्ग पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया,जिसे मौके पर रोका गया।तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विभोर पुत्र वेदप्रकाश,निवासी कस्बा चरथावल,जनपद मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी और होमगार्ड अनुभव शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद किया। घटना 18 दिसंबर 2025 की रात्रि की है,जब कोतवाली रानीपुर पुलिस विष्णुलोक जाने वाले मार्ग पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया,जिसे मौके पर रोका गया।तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विभोर पुत्र वेदप्रकाश,निवासी कस्बा चरथावल,जनपद मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी और होमगार्ड अनुभव शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।