Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में वरिष्ठ नागरिकों और वृद्ध व्यक्तियों की सुरक्षा,सम्मान और कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने अपने क्षेत्र में स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। पुलिस टीम ने बीट बुक के अनुसार आवश्यक जानकारी एकत्र की और वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 112 अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस उनकी सहायता के लिए हर समय तत्पर है। पुलिस के संवेदनशील,सहयोगात्मक और सम्मानजनक व्यवहार से प्रसन्न होकर वृद्धजनों ने इस पहल की सराहना की और हरिद्वार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp