Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने और अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में विशेष टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में नशा कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लगाया गया। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को मंगलौर कोतवाली पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। साथ ही मौके से एक वाहन संख्या UK08AY-7627 भी जब्त किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गुलजार पुत्र मुर्तजा,निवासी भगवानपुर चंदनपुर,कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महिपाल सिंह सैनी और हेड कांस्टेबल शूरबीर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp