Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग,नशे में वाहन चलाना,मोडिफाइड और रेट्रो साइलेंसर,नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन,ओवरलोडिंग और ट्रिपल राइडिंग जैसे उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा उसके वाहन को सीज कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमांशु सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी,निवासी जैन अतिथि भवन के पास,मैन बाजार,थाना सरसावन देहात,सहारनपुर के रूप में हुई। सीज किया गया वाहन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ब्लैक रंग का है,जिसका चेसिस नंबर MBLHAW4815GH18611 है। इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी,कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल रणवीर शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp