ग्राम सलेमपुर महदूद में अवैध सड़क निर्माण ध्वस्त ग्राम समाज की भूमि मुक्त कराई गई
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 08.05.2025 को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर ग्राम सलेमपुर महदूद परगना रूडकी तहसील व जिला हरिद्वार में किसी प्राईवेट कालोनाईजर द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे कर सडक निर्माण की जांच की गई,जिसमें निम्नवत् कार्यवाही की गई ग्राम सलेमपुर महदूद-2 परगना रूडकी तहसील व जिला हरिद्वार में स्थित ग्राम समाज की 0.138हे.भूमि पर सडक का निर्माण किया गया था जिसे जे.सी.बी.के द्वारा ध्वस्त कराया गया,चकरोड़ की 0.102हे.भूमि पर अतिक्रमण निजी सी.सी.मार्ग का निर्माण तथा भराव किया गया था जिसे ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम समाज की 0.463हे.भूमि जिस पर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था,को भी चिन्हित कर ग्राम प्रधान सलेमपुर महदूद के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान राजस्व टीम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,राजस्व निरीक्षक रमेशचन्द्र,संजय कुमार,राजस्व उप निरीक्षक अरविन्द सैनी,प्रवीन आर्य,आशीष ममगई उपस्थित रहे।
Spread the love