प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य बाबा के भेष में लोगों को गुमराह करने वालों पर रोक लगाना है। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सात व्यक्ति बाबा के भेष में तंत्र मंत्र और जादू टोना जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित करते पाए गए। इन गतिविधियों के कारण मौके पर अत्यधिक भीड़ एकत्र हो रही थी,जिससे किसी भी समय शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों बेहरुपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में राहुल पुत्र राकेशनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा,शिवा पुत्र मेघनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,नहलित पुत्र राकेशनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,आनंद पुत्र विक्की निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,विपिन पुत्र जॉनी निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,तरुण पुत्र जय सिंह निवासी इक्कड़ कलां तथा मंजूनाथ पुत्र रामूनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती शामिल हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर,उप निरीक्षक मुकेश राणा,कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी,कांस्टेबल मुकेश चौहान,कांस्टेबल कांतिराम और कांस्टेबल अनिल सिंह शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य बाबा के भेष में लोगों को गुमराह करने वालों पर रोक लगाना है। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सात व्यक्ति बाबा के भेष में तंत्र मंत्र और जादू टोना जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित करते पाए गए। इन गतिविधियों के कारण मौके पर अत्यधिक भीड़ एकत्र हो रही थी,जिससे किसी भी समय शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सातों बेहरुपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में राहुल पुत्र राकेशनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा,शिवा पुत्र मेघनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,नहलित पुत्र राकेशनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,आनंद पुत्र विक्की निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,विपिन पुत्र जॉनी निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती,तरुण पुत्र जय सिंह निवासी इक्कड़ कलां तथा मंजूनाथ पुत्र रामूनाथ निवासी ग्राम घोसीपुरा सपेरा बस्ती शामिल हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक महेंद्र पुंडीर,उप निरीक्षक मुकेश राणा,कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी,कांस्टेबल मुकेश चौहान,कांस्टेबल कांतिराम और कांस्टेबल अनिल सिंह शामिल रहे।