प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में दिनांक 4 नवंबर 2025 को तिरूपति कॉलोनी सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार निवासी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अनिल पुत्र चिरौंजी लाल,जो सौरभ चौहान के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था,बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन किया गया।दिनांक 19 दिसंबर 2025 को नामजद आरोपी अनिल अपने परिजनों के साथ नाबालिग बालिका को थाने लेकर पहुंचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दिनांक 3 नवंबर 2025 को नाबालिग बालिका को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था। पुलिस द्वारा पीड़िता को संरक्षण में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी,अनिल पुत्र चिरौंजी लाल,निवासी ग्राम कटरा कैरान मोहल्ला थाना कटरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष,पुलिस टीम,शांति कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,सुबोध घिल्डियाल उप निरीक्षक,कोतवाली रानीपुर,महिला कांस्टेबल 1016 अनीता कोतवाली रानीपुर।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में दिनांक 4 नवंबर 2025 को तिरूपति कॉलोनी सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार निवासी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अनिल पुत्र चिरौंजी लाल,जो सौरभ चौहान के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था,बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों का अध्ययन किया गया।दिनांक 19 दिसंबर 2025 को नामजद आरोपी अनिल अपने परिजनों के साथ नाबालिग बालिका को थाने लेकर पहुंचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दिनांक 3 नवंबर 2025 को नाबालिग बालिका को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था। पुलिस द्वारा पीड़िता को संरक्षण में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी,अनिल पुत्र चिरौंजी लाल,निवासी ग्राम कटरा कैरान मोहल्ला थाना कटरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष,पुलिस टीम,शांति कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर,सुबोध घिल्डियाल उप निरीक्षक,कोतवाली रानीपुर,महिला कांस्टेबल 1016 अनीता कोतवाली रानीपुर।