प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला सह प्रभारी वीरेंद्र रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के भाव से संगठन के कार्यों को समझें और उनका सही संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रभारी और प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष मंडलों में प्रवास करें और मंडल टोली दोनों कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन करे। साथ ही मंडल स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने मंडल एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले अटल स्मृति सम्मेलन और वीर बाल दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और तीन सह संयोजकों की टोली गठित की गई है,जो कार्यक्रमों को सुचारु रूप से संपन्न कराएगी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की सभी प्रतिमाओं एवं स्मारकों की सफाई और रखरखाव किया जाएगा तथा उसी दिन सायंकाल जिला भाजपा कार्यालय में अटल जी की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीप उत्सव आयोजित होगा।प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 25 से 31 दिसंबर के बीच अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे,जिनमें अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यालयों,निकाय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सात दिवसीय अटल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निकायों और नीति अनुसंधान संस्थानों में सुशासन सम्मेलन आयोजित होंगे। साथ ही चौराहों और उद्यानों का नामकरण अटल जी के नाम पर करने,उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने तथा अटल वन और शहरी वन से जुड़ी योजनाओं पर भी कार्य किया जाएगा। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि जिला स्तर पर प्रमुख शहरों में कवि सम्मेलन,चित्रकला,ग्राफिक्स और रील प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी,रंगोली,भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अटल जी के जीवन पर आधारित लेखन,ब्लॉगिंग और यूट्यूब कंटेंट को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।नव निर्वाचित मोर्चा प्रतिनिधियों को अभियान योजना और क्रियान्वयन समिति में शामिल किया जाएगा तथा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अटल जी से संबंधित सामग्री साझा की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि दोनों कार्यक्रमों को मंडल और विधानसभा स्तर पर जनसहयोग से सफल बनाया जाए। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम का समापन किया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में नवनिर्वाचित मोर्चाओं के जिला अध्यक्षों का सम्मान किया गया,जिनमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश राठी नेगी,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक डुकलान,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और अनु मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा शामिल रहे। इसके साथ ही नवनिर्वाचित मोर्चाओं के प्रभारियों का भी स्वागत किया गया। इनमें युवा मोर्चा के जिला प्रभारी गणेश भट्ट,महिला मोर्चा के जिला प्रभारी महिपाल सिंह नेगी,किसान मोर्चा के जिला प्रभारी मैत्री प्रकाश,अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी मधु खुगशाल,अनु मोर्चा के जिला प्रभारी पूर्णिमा नेगी और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह रावत शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिपाल नेगी ने किया।इस अवसर पर जिला सह प्रभारी वीरेंद्र रावत,जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिपाल नेगी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगमोहन नेगी,अनु मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक डुकलान,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश राठी नेगी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नगमा तौफीक,जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सीमा भंडारी,डॉ.रजनी रावत,मधु खुगशाल,पूर्णिमा नेगी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love