Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने नमामि गंगे घाट पर हुड़दंग कर रहे तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्व,चाहे वे नशे की हालत में हों या सामान्य स्थिति में,उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने नमामि गंगे घाट पर गंगा किनारे शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा।पकड़े गए लोगों में करतार सिंह पुत्र हरपाल सिंह उम्र 58 वर्ष,गुरुवचन सिंह पुत्र रामलाल उम्र 40 वर्ष और राजीव पुत्र चेतराम उम्र 38 वर्ष शामिल हैं,जो ग्राम फतेहपुर सराय थाना कोतवाली सम्भल,जिला सम्भल उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। पुलिस टीम में शामिल रहे,वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत,कांस्टेबल अनिल रावत,कांस्टेबल पंकज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp