प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में अपराधों पर त्वरित नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीमेंट से भरे ट्रक की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की है। 20 दिसंबर 2025 की सुबह अशवनी चौपड़ा निवासी अखंडनगर कनखल हरिद्वार ने सूचना दी कि सुल्तानपुर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बाहर खड़ा उनका ट्रक,जिसमें 800 कट्टे सीमेंट भरे थे,अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली लक्सर में तत्काल अभियोग दर्ज कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में कोतवाली लक्सर पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मैनुअल पुलिसिंग,सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए साक्ष्य जुटाए।लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 21 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने रायसी बालावाली रोड पर डुमनपुरी से कलसिया गांव जाने वाले तिराहे के पास से जसपुर निवासी मोहम्मद रमजान शाह उर्फ नन्ना को चोरी किए गए ट्रक और उसमें भरे 800 कट्टे सीमेंट के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सीमेंट से भरा ट्रक देखकर उसने अधिक मुनाफे के लालच में चोरी की योजना बनाई थी और अंधेरे में ट्रक को बिजनौर ले जाने की तैयारी कर रहा था,लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।उसके खिलाफ बीएनएसएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बरामदगी टाटा ट्रक संख्या यूके08एफ 9785 ट्रक में भरे 800 कट्टे सीमेंट,पुलिस टीम में शामिल रहे,लोकपाल परमार वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली लक्सर,नरेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी सुल्तानपुर,उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह,अपर उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल,हेड कांस्टेबल रियाज अली,हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,कांस्टेबल हिमांशु चौधरी,कांस्टेबल अरविन्द चौहान।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में अपराधों पर त्वरित नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीमेंट से भरे ट्रक की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की है। 20 दिसंबर 2025 की सुबह अशवनी चौपड़ा निवासी अखंडनगर कनखल हरिद्वार ने सूचना दी कि सुल्तानपुर स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बाहर खड़ा उनका ट्रक,जिसमें 800 कट्टे सीमेंट भरे थे,अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली लक्सर में तत्काल अभियोग दर्ज कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में कोतवाली लक्सर पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने मैनुअल पुलिसिंग,सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए साक्ष्य जुटाए।लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 21 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने रायसी बालावाली रोड पर डुमनपुरी से कलसिया गांव जाने वाले तिराहे के पास से जसपुर निवासी मोहम्मद रमजान शाह उर्फ नन्ना को चोरी किए गए ट्रक और उसमें भरे 800 कट्टे सीमेंट के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सीमेंट से भरा ट्रक देखकर उसने अधिक मुनाफे के लालच में चोरी की योजना बनाई थी और अंधेरे में ट्रक को बिजनौर ले जाने की तैयारी कर रहा था,लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।उसके खिलाफ बीएनएसएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बरामदगी टाटा ट्रक संख्या यूके08एफ 9785 ट्रक में भरे 800 कट्टे सीमेंट,पुलिस टीम में शामिल रहे,लोकपाल परमार वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली लक्सर,नरेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी सुल्तानपुर,उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह,अपर उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल,हेड कांस्टेबल रियाज अली,हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,कांस्टेबल हिमांशु चौधरी,कांस्टेबल अरविन्द चौहान।