प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय किया गया,ताकि अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अभियान के दौरान 20 दिसंबर 2025 को लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।मौके से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ब्रजपाल पुत्र सुखपाल निवासी तुगलपुर खानपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 48 वर्ष तथा नरेश पुत्र हरपाल निवासी मुण्डाखेड़ा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में शामिल रहे,कांस्टेबल महेन्द्र सिंह चौहान,कांस्टेबल अनिल वर्माकांस्टेबल अरविन्द चन्देल,कांस्टेबल गंगा सिंह
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना स्तर से अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय किया गया,ताकि अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अभियान के दौरान 20 दिसंबर 2025 को लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।मौके से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ब्रजपाल पुत्र सुखपाल निवासी तुगलपुर खानपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 48 वर्ष तथा नरेश पुत्र हरपाल निवासी मुण्डाखेड़ा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार शामिल हैं।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में शामिल रहे,कांस्टेबल महेन्द्र सिंह चौहान,कांस्टेबल अनिल वर्माकांस्टेबल अरविन्द चन्देल,कांस्टेबल गंगा सिंह