Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद हरिद्वार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में असामाजिक और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में 21 दिसंबर 2025 को कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।ग्राम पीतपुर,लक्सर क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ लड़ाई झगड़ा कर माहौल बिगाड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से पिंकू पुत्र सोनी उर्फ राजकुमार उम्र 39 वर्ष,रोबिन उर्फ छोटू पुत्र रामकुमार उर्फ मोटू और क्रिश पुत्र पिंकू निवासी ग्राम पीतपुर,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया। तीनों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस टीम में शामिल रहे
उप निरीक्षक दीपक चौधरी,कांस्टेबल रविन्द्र चौहान,कांस्टेबल अक्षय तोमर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp