प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों तथा पैरोल पर रिहा होकर वापस न आने वाले अभियुक्तों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम मे-थाना देवप्रयाग पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मुख्तियार सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरदीप सिंह,निवासी-ग्राम मोहवापुर,जिला-पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था,जिसके पश्चात वह लगातार फरार चल रहा था। थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना संकलन एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्त को पटियाला पंजाब से गिरफ्तार कर जनपद पौड़ी गढ़वाल लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम,उपनिरीक्षक संदीप चौहान,मुख्य आरक्षी संतोष सी.आई.यू.कोटद्वार,आरक्षी यतेन्द्र रावत।
Spread the love
प्रदीप कुमार देवप्रयाग-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों तथा पैरोल पर रिहा होकर वापस न आने वाले अभियुक्तों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम मे-थाना देवप्रयाग पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मुख्तियार सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरदीप सिंह,निवासी-ग्राम मोहवापुर,जिला-पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था,जिसके पश्चात वह लगातार फरार चल रहा था। थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना संकलन एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्त को पटियाला पंजाब से गिरफ्तार कर जनपद पौड़ी गढ़वाल लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम,उपनिरीक्षक संदीप चौहान,मुख्य आरक्षी संतोष सी.आई.यू.कोटद्वार,आरक्षी यतेन्द्र रावत।