Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस ने अपने क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान 20 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति बारू उर्फ अकबर पुत्र मंजूर निवासी ग्राम सिकरोड़ा,थाना भगवानपुर,जिला हरिद्वार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 218 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। पुलिस टीम में शामिल रहे,उप निरीक्षक मुकेश नौटियाल,कांस्टेबल दीपक ममंगाई,कांस्टेबल राहुल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp