प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार सोशल मीडिया पर वायरल हुए महिला से मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी सेक्टर 2,बीएचईएल की बताई गई है,जहां महिला को खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई थी। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को वायरल हुए वीडियो की जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला के साथ की गई यह घटना गंभीर और अमानवीय है। मामले में पीड़ित महिला के बेटे द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 महिला सहित कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने और इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपी,राहुल पुत्र मुन्दिका प्रसाद इन्दर पुत्र मुन्दिका प्रसाद,राकेश पुत्र रामशरण,आशु पुत्र सोनू,एक महिला सभी निवासी लेबर कॉलोनी,रानीपुर,पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,अपर उप निरीक्षक अशोक कुमार,हेड कांस्टेबल कृपाल सिंह,कांस्टेबल नरेंद्र राणा,महिला कांस्टेबल अनीता।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार सोशल मीडिया पर वायरल हुए महिला से मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की लेबर कॉलोनी सेक्टर 2,बीएचईएल की बताई गई है,जहां महिला को खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई थी। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को वायरल हुए वीडियो की जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला के साथ की गई यह घटना गंभीर और अमानवीय है। मामले में पीड़ित महिला के बेटे द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 महिला सहित कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने और इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपी,राहुल पुत्र मुन्दिका प्रसाद इन्दर पुत्र मुन्दिका प्रसाद,राकेश पुत्र रामशरण,आशु पुत्र सोनू,एक महिला सभी निवासी लेबर कॉलोनी,रानीपुर,पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,अपर उप निरीक्षक अशोक कुमार,हेड कांस्टेबल कृपाल सिंह,कांस्टेबल नरेंद्र राणा,महिला कांस्टेबल अनीता।