प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के थाना श्यामपुर क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। 23 दिसंबर 2025 को ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर निवासी विक्की कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से अज्ञात चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना श्यामपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए श्यामपुर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। सर्विलांस टीम की सहायता से किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर राहुल कुमार और रोहन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन,मोबाइल फोल्डर तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त लाल रंग की पल्सर बाइक बरामद की है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के पूर्व रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेचक मोहम्मद इरसाद,हेड कांस्टेबल रविंद्र गौड,कांस्टेबल विनित कुमार और कांस्टेबल राहुल देव शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के थाना श्यामपुर क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। 23 दिसंबर 2025 को ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर निवासी विक्की कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से अज्ञात चोर इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना श्यामपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए श्यामपुर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। सर्विलांस टीम की सहायता से किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर राहुल कुमार और रोहन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन,मोबाइल फोल्डर तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त लाल रंग की पल्सर बाइक बरामद की है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के पूर्व रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेचक मोहम्मद इरसाद,हेड कांस्टेबल रविंद्र गौड,कांस्टेबल विनित कुमार और कांस्टेबल राहुल देव शामिल रहे।