Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगरगढ़वाल।आज देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी द्वारा हिंडोलाखाल में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 904.88 लाख रुपये है और यह क्षेत्र में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि यह स्टेडियम युवाओं के लिए खेलों और अन्य गतिविधियों के विकास में सहायक होगा और क्षेत्र की खेल संरचना को मजबूत बनाने में योगदान देगा। उन्होंने परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने और जनता को सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,जिला मंत्री प्रमोद चंद,ज्येष्ठ प्रमुख जगत नारायण रतूड़ी,मनोज जोशी तथा जिला पंचायत सदस्य रजनी पायल,जेपी चंद वरिष्ठ वकील सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लेकर इस आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp