Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के पीएम श्री राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज पौंठी का वार्षिकोत्सव एवं विद्यालय पत्रिका ‘स्पन्दन’ के चतुर्थ अंक का लोकार्पण समारोह छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रधानाचार्य पंकज भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर जिपंस ग्यालू लाल ने विद्यालय में आडिटोरियम निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने शैक्षिक,सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उपलब्धियों पर आधारित बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं सृजनशीलता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। इस अवसर पर विद्यालय पत्रिका ‘स्पन्दन’ के चतुर्थ अंक का विधिवत लोकार्पण किया गया। पत्रिका में विद्यार्थियों की कविताएँ,लेख,विचार एवं अन्य रचनात्मक रचनाएँ संकलित हैं,जो उनके साहित्यिक एवं बौद्धिक विकास को दर्शाती हैं।कार्यक्रम के अन्त में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पंकज भट्ट ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या रखी है।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ग्यालु लाल,राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के जिलामंत्री शंकर भट्ट,अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष अंकित रौथाण,ब्लॉक मंत्री संदीप भट्ट,जखोली ब्लॉक मंत्री महावीर कोठियाल,प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल सहित विजेन्द्र थपलियाल,प्रदीप चंद्रवाल,नागेन्द्र पंवार,जयेन्द्र प्रसाद भट्ट,केशव मोहन बिज्लवाण,एसएमसी अध्यक्ष राजेन्द्र राणा,पीटीए अध्यक्ष विजय राणा,शिक्षक प्रताप सिंह, विजयधर सती,जयप्रकाश सोनी,प्रहलाद सिंह राणा,दीपेंद्र सिंह नेगी,मोहन लाल सेमवाल,ऐश्वर्या नवानी,गीता शाह,उत्तम राणा,संजय सेमवाल,राजकुमार तोमर,राजेन्द्र लाल रुडियाल, शिक्षिका मिली बागड़ी सहित कई अभिभावक,शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र छात्राओं और कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज भट्ट ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp