प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में अवैध शराब बिक्री,मादक पदार्थों एवं ड्रग्स पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में होटल और ढाबों में शराब पीने-पिलाने की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में होटल एवं ढाबों पर सघन चेकिंग की।अभियान के दौरान दो होटल-ढाबा संचालकों को अपने-अपने ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस जांच में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अर्जुन सागर निवासी पौड़ी और विशन सिंह निवासी पौड़ी के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से शराब की बोतलें एवं अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर कोतवाली पौड़ी में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Spread the love