Spread the love

प्रदीप कुमार
रूड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद हरिद्वार में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को कोतवाली रूड़की पुलिस टीम मोहनपुरा डबल फाटक क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। गश्त के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परवेज पुत्र जान मोहम्मद निवासी गली नंबर 2,नाहिद कॉलोनी,कस्बा व थाना कैराना,जिला शामली,उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.40 ग्राम अवैध स्मैक और एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रूड़की में मुकदमा अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा,ताकि जनपद को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp