Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद हरिद्वार में लंबे समय से फरार चल रहे वांछितों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने कई मुकदमों में वांछित चल रहे सागर उर्फ गबरु को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर उर्फ गबरु पुत्र विजेन्द्र को हिरासत में लिया।आरोपी मूल रूप से ग्राम भैसानी,पोस्ट फलौदा,थाना पुरकाजी ग्रामीण,जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का निवासी है,जबकि वर्तमान में वह रावली महदूद क्षेत्र में रह रहा था।पुलिस जांच में सामने आया है कि वांछित सागर उर्फ गबरु लंबे समय से अवैध स्मैक तस्करी के कारोबार में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था,जिसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दर्ज आपराधिक इतिहास में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कुल पांच मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी और अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी,ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp