प्रदीप कुमार
रानीपुर/हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी नववर्ष 2026 एवं 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा होटल संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार यह गोष्ठी 30 दिसंबर 2025 को शिवालिक नगर स्थित होटल विनायक में आयोजित की गई। गोष्ठी में रानीपुर क्षेत्र के होटल,रेस्टोरेंट एवं होम स्टे संचालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संचालकों को 31 दिसंबर की संध्या एवं आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से,साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने तथा शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा होटल संचालकों से अपेक्षा की गई कि कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर नजर रखें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।गोष्ठी में होटल संचालकों से यह भी अपील की गई कि सभी होटल,रेस्टोरेंट एवं होम स्टे के बाहर पार्किंग व्यवस्था के लिए गार्ड नियुक्त किए जाएं,जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो।परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखा जाए। किसी भी कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होटल संचालकों के बीच समन्वय को आवश्यक बताया गया। पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक रानीपुर शान्ति कुमार,वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान,उप निरीक्षक विकास रावत(चौकी प्रभारी गैस प्लांट)।
Spread the love