Spread the love

प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।कर्णप्रयाग पुलिस ने नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग और डार्क स्पॉट अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और शहर की शांति व्यवस्था को मजबूत करना था। शाम के समय आईटीआई कर्णप्रयाग क्षेत्र में कुछ युवक बिना वैध कारण डार्क स्पॉट पर घूमते पाए गए। पुलिस को देखते ही उनका व्यवहार संदिग्ध प्रतीत हुआ। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी युवकों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत थाने लाया। थाना परिसर में परिजनों को बुलाकर युवकों को कड़ी काउंसलिंग दी गई। उन्हें नशे के दुष्प्रभाव,कानून की गंभीरता और जीवन में सही दिशा का महत्व समझाया गया। चालान की कार्रवाई के साथ चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त युवा ही सुरक्षित समाज की पहचान हैं और यह अभियान भविष्य में भी पूरी ताकत से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp