प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस कार्यालय सभागार में दिनांक 31 दिसंबर 2025 को लंबे सेवाकाल पूर्ण करने वाले चार सदस्यों को हरिद्वार पुलिस ने ससम्मान विदाई दी। पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र मेहरा एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।विदाई समारोह में सम्मानित सदस्य और उनके सेवाकाल का विवरण इस प्रकार है: अपर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र शर्मा:दिनांक 19 मई 1984 को पुलिस विभाग में कानि.के पद पर भर्ती,15 मार्च 1998 को हे.कानि.के पद पर पदोन्नत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी,41 वर्षों की सेवा के दौरान हरिद्वार,बिजनौर,मुरादाबाद,पिथौरागढ़ और देहरादून में तैनात। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती थे और इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं मय स्टाफ़ देहरादून कैलाश हॉस्पिटल पहुंचे और परिजनों की उपस्थिति में उन्हें 42 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर ससम्मान विदाई दी गई।हरिद्वार पुलिस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।हे.कानि.(वि.श्रे.) चालक दलवीर सिंह भंडारी: दिनांक 5 अक्टूबर 1984 को कानि.के पद पर भर्ती,14 मार्च 2021 को हे.कानि.के पद पर पदोन्नत। मूल रूप से उत्तरकाशी निवासी,41 वर्षों की सेवा में हरिद्वार के साथ 39वीं वाहिनी मिर्जापुर एवं 40वीं वाहिनी PAC में तैनात।कांस्टेबल सोहन लाल रतूड़ी:दिनांक 18 दिसंबर 2008 को आर्मी कोटे से भर्ती,मूल रूप से टिहरी गढ़वाल निवासी। 17 वर्षों की सेवा के दौरान सभी कार्यकाल हरिद्वार में तैनात।अनुचर सोमदत्त:दिनांक 6 फरवरी 1990 को अनुचर के पद पर भर्ती,मूल रूप से हरिद्वार निवासी। 35 वर्षों की सेवा के दौरान पूरे कार्यकाल हरिद्वार में तैनात। सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पित सेवा के लिए विभिन्न अवसरों पर पुरस्कृत किया गया। पुलिस विभाग ने विदाई कार्यक्रम के माध्यम से उनके योगदान को यादगार रूप से सम्मानित किया।
Spread the love