रुद्रप्रयाग में पर्यावरण मित्रों का सम्मान:देशराज कर्णवाल ने फूलों की माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर किया सम्मानित
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने आज रुद्रप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के 20 पर्यावरण मित्रों एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने इन स्वच्छता कर्मियों को फूलों की माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर उनके कार्यों की सराहना की।सम्मान समारोह के दौरान उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने सभी पर्यावरण मित्रों को टोपी और जैकेट भी प्रदान किए।उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में लगे इन कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनका सम्मान समाज का दायित्व है।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण मित्रों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।
Spread the love